28 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना संक्रमण से अप्रैल महीने में ही 52 पत्रकारों की संक्रमण से मौत

Array

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में आप तक खबर पहुचांने वाले पत्रकारों को भी इसका दंश झेलना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल केवल अप्रैल महीने में 52 पत्रकारों की जान गई है। रिपोर्ट के अनुसार1 अप्रैल 2020 से 28 अप्रैल 2021 के बीच कोविड-19 के कारण 101 पत्रकारों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 19 पत्रकारों की मौत हुई है। इसके बाद तेलंगाना में 17 और महाराष्ट्र में 13 पत्रकारों ने अपनी जान गवाई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में एक बार फिर रिकॉर्ड संख्या में उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3 लाख 86 हजार 452 नए मामले मिले हैं। वहीं इसी अवधि में 3498 लोगों की मौत भी इस महामारी के कारण हो गई है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 2 लाख 8 हजार 330 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 2,97,540 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 31 लाख 70 हजार 228 हो गई है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here