27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ब्लैक फंगस बनता जा रहा है जानलेवा, लगभग 50 प्रतिशत मरीज़ों की जा रही है जान

Array

नई दिल्ली: ब्लैक फंगस बनता जा रहा है जानलेवा, देश में इस वक्त कोरोना के 30 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. इस महामारी के बीच Mucormycosis नाम की बीमारी ने हड़कम्प मचा रखा है. कोरोना के लक्षणों के बीच मरीजों में Mucormycosis के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, महाराष्ट्र-गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में इसका असर ज़्यादा है. हालात ये हैं कि इसके करीब 50 फीसदी मरीज़ों की जान जा रही है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ब्लैक फंगस बनता जा रहा है जानलेवा

महाराष्ट्र में 2000 से ज्यादा एक्टिव केस
महाराष्ट्र में इस वक्त Mucormycosis के करीब 2000 से ज्यादा एक्टिव केस सामने आ गए हैं, जिसने राज्य सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है. अब जिन अस्पतालों के साथ मेडिकल कॉलेज अटैच हैं, वहां पर Mucormycosis बीमारी के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है. Mucormycosis बीमारी के कारण 50 फीसदी मरीज़ों की जान जा रही है. आपको बता दें कि Mucormycosis के लक्षणों में सिर दर्द, बुखार, आंख, नाक में ज़ोरदार दर्द और आंखों की रोशनी चला जाना भी शामिल है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

गुजरात में सौ मामले
महाराष्ट्र के अलावा गुजरात में भी Mucormycosis के कई मामले सामने आ रहे हैं. गुजरात में सौ के करीब ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें ब्लैक फंगस के लक्षण हैं, जबकि कुछ मरीज़ों की आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ा है. गुजरात के राजकोट में इसके लिए अलग से अस्पताल बनाया गया है, जहां पर स्पेशल वार्ड की व्यवस्था की गई है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जयपुर में 40 मरीज़ मिले
राजस्थान के जयपुर में भी बीते दिनों करीब 40 मरीज़ ऐसे पहुंचे, जिनमें ब्लैक फंगस की शिकायत थी. इसमें से कुछ मरीजों की आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ा है. ऐसे में कोरोना संकट के बीच पैदा हो रही इस मरीजों की मुश्किल से चिंताएं बढ़ने लगी है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here