28.8 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

WHO की चेतावनी- कोरोना महामारी दुनिया के लिए और ज्यादा घातक होगी साबित

Array

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साफ़ तौर पर चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस की महामारी पिछले साल के मुकाबले इस साल कहीं ज्यादा घातक साबित होगी. WHO प्रमुख Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा कि हम कोरोना वायरस की इस महामारी को पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा जानलेवा होता हुआ देख रहे हैं. डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि दुनिया भर में अब तक 33 लाख 46 हजार से ज्यादा लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

WHO की चेतावनी

तेज़ी से बढ़ी मौतों की संख्या
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि महामारी से मौतों की तादाद काफी तेजी से बढ़ी है. जापान ने ओलंपिक के आयोजन के महज 10 हफ्तों पहले तीन और इलाकों में इमरजेंसी घोषित कर दी है. जबकि 3 लाख 50 हजार से ज्यादा हस्ताक्षरों वाले एक कंपेन में आयोजन को रद्द करने की मांग की गई है.टोक्यो और आसपास का इलाका तो मई के अंत तक आपातकाल के आदेश के तहत था, अब हिरोशिमा, ओकायामा, उत्तरी होक्काईदो को भी इसके दायरे में लाया गया है, जहां ओलंपिक मैराथन का आयोजन होना है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जापान में चौथी लहर
गौरतलब है कि कोरोना की चौथी लहर के कारण जापान का मेडिकल तंत्र भी बेहद दबाव में है. जनता इस साल वहां ओलंपिक खेलों के आयोजन के खिलाफ आवाज उठा रही है. टोक्यो के गवर्नर पद के उम्मीदवार रह चुके केंजी सुनोमीया ने कहा कि हमें जिंदगी बचाने को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि समारोह को. उन्होंने शहर के प्रशासकों को साढ़े तीन लाख से ज्यादा हस्ताक्षर वाली याचिका सौंपी है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here