26.5 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

यूपी में वापस कोरोना से 281 मरीजों की हुयी मौत, 12,547 फिर आये नए मामले

Array

लखनऊ: यूपी में वापस कोरोना से 281 मरीजों की हुयी मौत, उत्तर प्रदेश में शनिवार को सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से 281 मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण के 12,547 नये मामले सामने आये हैं। अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि राज्‍य में संक्रमण की दर निरंतर कम हो रही है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

यूपी में वापस कोरोना से 281 मरीजों की हुयी मौत

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 12,547 नये मामले सामने आये हैं जबकि 30 अप्रैल को 38 हजार नये मामले सामने आये थे। 30 अप्रैल को लगभग 3.10 लाख उपचाराधीन मामलों के सापेक्ष शनिवार को यह संख्या 1,77,643 हो गई है। सहगल के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों में 281 मरीजों की मौत के बाद अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,238 हो गई है। 12,547 नये मामले आने के बाद राज्‍य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,09, 140 हो गयी है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने बताया कि राज्य में नये मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या बढ़ी है और शनिवार को 12,547 नये मरीजों के सापेक्ष 28,404 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 14,14,259 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। सहगल ने बताया कि राज्‍य में शुक्रवार को 2.56 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक 4.44 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। आज जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार लंबे समय बाद शनिवार पहला ऐसा दिन रहा जब प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण के नए मामले 1,000 से कम रहे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here