27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कांग्रेस ने खोया युवा सांसद राजीव सातव को, कोरोना से हुआ निधन

Array

पूणे: कांग्रेस ने खोया युवा सांसद राजीव सातव को, कांग्रेस के युवा सांसद राजीव सातव का कोरोना महामारी के कारण 46 वर्ष की अवधि में निधन हो गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कांग्रेस ने खोया युवा सांसद राजीव सातव को

उन्होंने लिखा “निशब्द ! आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज…राजीव सातव की सादगी, बेबाक़ मुस्कराहट, ज़मीनी जुड़ाव, नेतृत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आयेंगी। अलविदा मेरे दोस्त । जहाँ रहो, चमकते रहो।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सातव की मौत पर प्रियंका ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक ज़िंदादिल, पार्टी और देश के लिए एक कर्मठ इंसान को खो दिया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजीव सातव के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि मुझे अपने दोस्त राजीव सातव को खोने का दुख है वो विशाल क्षमता वाले नेता थे, जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को मूर्त रूप दिया था। ये हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोरोना संक्रमित होने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राजीव सातव का पिछले कुछ दिनों से पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here