29 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना ही क्या कम था कि देश में फंगस अटैक चालू, अब आया क्रीमी फंगस

Array

पहले ब्लैक फिर व्हाइट और येलो और अब क्रीमी फंगस।

जबलपुर: कोरोना ही क्या कम था कि देश में फंगस अटैक चालू, देश में ब्लैक फंगस के बाद अब तरह तरह के रंगों के फंगस की बीमारियां सामने आ रही हैं. पहले ब्लैक, फिर व्हाइट और येलो और अब क्रीमी फंगस। जी हाँ! यह नया फंगस मध्य प्रदेश के जबलपुर में पाया गया है. यह देश का पहला मामला है, पीड़ित मरीज का इलाज जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में हो रहा है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बढ़ रहे हैं ब्लैक फंगस का मामला
मध्य प्रदेश कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या भले ही कम हो रही है मगर ब्लैक फंगस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं. राज्य में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या का शतक लग चुका है जिनमे से 39 मरीजों का ऑपरेशन भी किया जा चुका है. इन्हीं मरीजो में से एक मरीज में क्रीम फंगस की पुष्टि हुई है जबकी 50 से अधिक ब्लैक फंगस के मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं.

कोरोना ही क्या कम था कि देश में फंगस अटैक चालू

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एंटीबायोटिक दवाओं सेवन का असर
डॉक्टरों के अनुसार कोविड-19 संक्रमित मरीजों में एंटीबायोटिक दवाओं का अत्यधिक उपयोग शरीर के अंदर पेट में पाए जाने वाले सहजीवी बैक्टीरिया को खत्म कर रहा है क्योंकि इंसान के शरीर में सहजीवी बैक्टीरिया की मौजूदगी बेहद जरूरी होती है. यही बैक्टीरिया फंगस को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. इसीलिए एकाएक इन मामलों में व्रद्धि देखी जा रही है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here