28 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

साले ने की जीजा की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Array

जयपुर: गलतागेट थाना इलाके में चार भाइयों को बहन से मारपीट इतनी नागवार गुजरी कि अपने जीजा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक के पिता इरफ़ान ने उसके सालों के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

पुलिस के अनुसार मूलतया नौहझील, यूपी निवासी ताहिर (25) इलाके में कली का भट्टा, नागतलाई में किराए का कमरा लेकर परिवार सहित रहता था। वह सब्जी का ठेला लगाता था। कमरे के पास ही उसकी ससुराल है। रविवार की मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे ताहिर का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी से मारपीट करना शुरू किया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बहन की आवाज सुनकर बगल के मकान में रहने वाले उसके भाई नदीम, आरिफ, फय्यूम और नईम बचाव करने पहुंचे। मृतक के पिता का आरोप है कि बीच बचाव के दौरान चारों भाइयों ने ताहिर पर चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ताहिर को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मरहम पट्टी की और वापस घर भेज दिया। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस मेडिकल के लिए ताहिर को सेटेलाइट अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी हालत गंभीर देख सवाई मानसिंह अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here