28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

CBSE Datesheet: सीबीएसई बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं के टर्म-1 परीक्षा डेटशीट

Array

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नवंबर 2021 में आगामी टर्म-1 (CBSE Datesheet Term-1) परीक्षा के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट (CBSE Datesheet) को जारी कर दिया है. सीबीएसई नवंबर-दिसंबर में 10वीं और 12वीं के लिए पहली बार की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन आयोजित करेगा. इस साल CBSE पिछले साल की तरह एक वार्षिक परीक्षा पैटर्न के बजाय दो बोर्ड परीक्षाओं को आयोजन करेगा. 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए टर्म-2 परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च 2022 में किया जाएगा. सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर डेट शीट देख सकते हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इससे पहले, CBSE ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा था कि दोनों ही कक्षाओं के लिए नवंबर-दिसंबर 2021 के दौरान आयोजित किए जाएंगे. हालांकि, अब ये स्पष्ट हो चुका है कि इस बार परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ही होंगी. टर्म 1 परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगा और इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगा. सर्दी का मौसम होने के कारण परीक्षाएं सुबह 11.30 बजे से शुरू होंगी. 10वीं की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर को खत्म होंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर को खत्म होंगी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक बार टर्म-1 परीक्षा समाप्त होने के बाद मार्कशीट के रूप में रिजल्ट घोषित किए जाएंगे. हालांकि, पहले टर्म के बाद किसी भी छात्र को पास, कंपार्टमेंट और जरूरी रिपीट कैटेगरी में नहीं रखा जाएगा. अंतिम रिजल्ट पहले और दूसरे टर्म की परीक्षाओं के बाद घोषित किए जाएंगे. वहीं, बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर और टर्म-1 2021-22 परीक्षाओं के लिए मार्किंग स्कीम जारी कर दी है. जिन छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है, वे इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर देख सकते हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

CBSE Datesheet

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here