32 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Manipur: फिर मणिपुर में हुई हिंसा, ग्राम रक्षक को कदंगबंद में अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हुई मौत

Manipur: मणिपुर (Manipur) के पश्चिमी इंफाल के कदंगबंद में शनिवार की सुबह साढ़े तीन बजे के करीब कुछ अज्ञात लोगों ने एक ग्राम रक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जेम्सबॉन्ड निगॉमबम के तौर पर हुई है। 

अधिकारी ने बताया कि जब वह गांव की रखवाली कर रहे थे, तभी कुछ आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी। ग्राम रक्षक के शव को रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सायंसेस में पोस्ट मॉर्टम के लिए ले जाया गया। कदंगबंद की सीमा कांगपोकपी से लगती, जहां तीन मई को जातीय हिंसा के शुरू होने के बाद से लगातार हिंसा देखी जा रही है।

कैसे शुरू हुआ हिंसा 
मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here