Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

PK बोले- राहुल भ्रम में हैं, कहीं नहीं जाने वाली है भाजपा

PK बोले- राहुल भ्रम में हैं, कहीं नहीं जाने वाली है भाजपा

Rahul Gandhi

राजनीतिक रणनीतिकार का पेशा छोड़ चुके प्रशांत किशोर यानी PK का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भ्रम में जी रहे हैं, क्योंकि उनके अनुसार भाजपा 10-15 साल सत्ता से कहीं बाहर जाने वाली नहीं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा, ‘इस झांसे में कभी मत पड़ना कि लोग नाराज हो रहे हैं और वे मोदी को बाहर कर देंगे। शायद वे मोदी को बाहर कर देंगे, लेकिन BJP कहीं जाने वाली नहीं है। आपको अगले कई दशकों तक बीजेपी से लड़ना होगा।’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

किशोर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यही समस्या है कि उन्हें लगता है कि यह बस समय की बात है जब लोग उन्हें (नरेंद्र मोदी) सत्ता से बाहर कर देंगे।’ प्रशांत किशोर ने कहा, ‘जैसे कांग्रेस पहले 40 वर्षों तक भारतीय राजनीति के केंद्र में थी, उसी तरह BJP भी, चाहे हारे या जीते, राजनीति के केंद्र में रहेगी। BJP कहीं नहीं जाने वाली। एक बार जब आप राष्ट्रीय स्तर पर 30% वोट हासिल कर लेते हैं तो इतनी जल्दी राजनीतिक तस्वीर से नहीं हटते।’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी की ताकत समझे बिना आप उन्हें नहीं हरा सकते। यह समझना होगा कि उनकी लोकप्रियता का क्या कारण है। अगर आप इस बात को समझ लेंगे, तभी आप उन्हें हराने के लिए काउंटर ढूंढ सकते हैं।

किशोर ने कहा, अगर आप वोटर बेस को देखें तो यह एक-तिहाई और दो-तिहाई के बीच की लड़ाई है। केवल एक तिहाई लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं या भाजपा का समर्थन करना चाहते हैं। समस्या यह है कि दो-तिहाई मतदाता 10, 12 या 15 राजनीतिक दलों में डिवाइडेड है। ऐसा कांग्रेस के कमजोर होने की वजह से है।

Exit mobile version