33 C
Mumbai
Saturday, May 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

असम में बड़ी साजिश नाकाम! 12 जिहादी बांग्लादेशी आतंकी संगठन के गिरफ्तार

असम पुलिस ने बांग्लादेश के आतंकी संगठन अंसारुल इस्लाम से जुड़े 12 जिहादियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एक दिन पहले ही असम पुलिस ने एक स्लीपर सेल का भंडाफोड़ किया था। वह बांग्लादेशी आतंकी को अपने घर में पनाह दे रहा था। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कई जगहों पर आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन अब भी जारी है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें कि अंसारुल इस्लाम आतंकी संगठन की जड़ें कई देशों में फैली हुई हैं। हाल ही में रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा से भारत में घुसकर आतंकी भारत के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचते हैं। कई बार आतंकी संगठन इस तरह के प्रयास कर चुके हैं लेकिन एजेंसियों की सख्ती की वजह से उनके इरादे कामयाब नहीं हो पाते।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

असम के कई जिलों में पुलिस और सुरक्षाबल ऐक्टिव हैं। खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाती है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच सालों में 2021 में बांग्लादेश और पाकिस्तान से सबसे ज्यादा घुसपैठ हुई है। बड़ी संख्या में घुसपैठिए पकड़े भी गए हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

असम पुलिस ने मोरीगांव में भी एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक मदरसे में जिहादी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। यहां से एक संदिग्ध जिहादी को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान मुफ्ती मुस्तफा के तौर पर हुई है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here