29 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आगरा में सिपाही पर हमला कर कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर को ले गए छुड़ा कर साथी

Array

आगरा कोर्ट में बुधवार उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब दीवानी में पेशी पर आए गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय को उसके साथियों ने पुलिस पर हमला बोलकर छुड़ा लिया। हमले में एक सिपाही श्यामवीर सिंह भी घायल हो गया।

जानकारी के मुकाबिक गैंगस्टर पर 30 मुकदमे दर्ज हैं। वह फिरोजाबाद का रहने वाला है। उसके फरार होने की जानकारी होते ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी विकास कुमार समेत अन्य अधिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। नाकाबंदी कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद के थाना लाइनपार स्थित गांव रूपकपुर निवासी विनय श्रोत्रिय उर्फ विनय शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा जिला जेल में 15 दिसंबर 2018 से बंद है। उसे बरहन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विनय श्रोत्रिय का इंटर रेंज गैंग है, जिसका बरहन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे बुधवार की दोपहर जिला जेल से डकैती कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। बताया जाता है कि परिसर में पहले से मौजूद उसके चार साथियों ने सिपाही पर अचानक हमला बोल दिया। पुलिस के चंगुल से छुड़ा कर अपने साथ ले गए।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here