35 C
Mumbai
Tuesday, April 14, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

एक और तूफ़ान लाने वाला है हिंडनबर्ग, ट्वीट कर दी जानकारी

Array

गौतम अडानी के साम्राज्य को हिला देने वाले हिंडनबर्ग के एक ट्वीट ने एक बार फिर बाजार में हलचल मचा दी है। हिंडनबर्ग रिसर्च जल्द ही एक और टारगेट पर नई रिपोर्ट जारी करेगा। अपने ट्वीट में हिंडनबर्ग ने लिखा- ‘नई रिपोर्ट जल्द, एक और बड़ी रिपोर्ट’। हालांकि फर्म ने अपने ट्वीट ने अगली रिपोर्ट के जारी होने के समय या रिपोर्ट किससे जुड़ी है इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस ट्वीट के बाद दुनिया के बड़े-बड़े उद्योगपति में खलबली मच गई है।

बता दें कि 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग की एक रिसर्च रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के विशाल सामाज्य को हिलाकर रख दिया था। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयर औंधे मुंह गिरे थे जिनसे वो अभी तक उबार नहीं पायी है.

हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में रिपोर्ट प्रकाशित कर अडानी ग्रुप पर बही-खाते और शेयरों में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि, ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन इससे समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। संपत्ति में गिरावट के साथ अडानी वैश्विक स्तर पर अमीरों की सूची में नीचे आ गए। अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में खिसकर 23 वें स्थान पर आ गए हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here