31 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ऑफ स्पिनर आर अश्विन के परिवार के 10 सदस्य हुए कोरोना संक्रमित

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के 10 सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमित पाए गए.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ऑफ स्पिनर आर अश्विन के परिवार

दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था. प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उन्होंने कहा, ‘एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे संक्रमित हो गए. अलग-अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे. पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा. तीन में से एक अभिभावक घर लौट आए हैं.’

‘टीका लगवा लीजिए. अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिए – प्रीति.’

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रीति ने कहा, ‘मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है. पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था. हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था, लेकिन कोई आपके पास नहीं था. यह बीमारी आपको बिल्कुल अकेला कर देती है.’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here