29 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कोरोना संक्रमितों की मौत का सच आया सामने बिहार सरकार छुपाये बैठी थी चार हज़ार मौंतो का आंकड़ा

Array

पटना: कोरोना संक्रमितों की मौत, बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने आज अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि राज्य में कोरोना से 5424 नहीं बल्कि 9375 लोगों की मौत हुई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कोरोना संक्रमितों की मौत का सच

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने आठ जून तक कोरोना से 5424 लोगों की मौत का आंकड़ा बताया था, वह सही नहीं है । वास्तविक आंकड़ा 9375 है। दरअसल राज्य में कोरोना से हुई मौत के मामलों की समीक्षा कराई गई थी जिसमें यह पता चला कि कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा जिलों से नहीं भेजा जा रहा था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

श्री अमृत ने बताया कि सभी जिलों से 18 मई को कोरोना से मौत की अद्यतन सत्यापित रिपोर्ट मांगी गई थी। सभी जिलों को इसके लिए दस दिनों का समय दिया गया था लेकिन इसके लिए और समय मांगे जाने पर उन्हें अतिरिक्त समय भी दिया गया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोरोना से मौत के मामलों के सत्यापन को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्तर पर प्राचार्य, अधीक्षक और मेडिसिन विभाग के विभागध्यक्ष की कमेटी बनाई गई थी जबकि जिलों में सिविल सर्जन , सहायक सिविल सर्जन और सिविल सर्जन द्वारा नामित मेडिकल ऑफिसर की एक कमेटी गठित की गई थी। दोनों कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here