27.3 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

चीन के बाद यूरोपीय संघ ने ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 23 अरब डॉलर का नया शुल्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू की गई टैरिफ जंग के प्रभाव पूरी दुनिया में नजर आने लगे है। अमेरिकी द्वारा चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन ने जवाब में अमेरिकी उत्पादों पर अब 84 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान कर दिया। चीन के बाद अब यूरोपीय संघ ने भी ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयातित इस्पात और एल्युमीनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के जवाब में 23 अरब अमेरिकी डॉलर के उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई यूरोपीय आयोग ने बुधवार को लिए गए इस फैसले में शामिल वस्तुओं की सूची फिलहाल उपलब्ध नहीं कराई है। ईयू के टैरिफ का कुछ हिस्सा 15 अप्रैल और कुछ 15 मई जबकि शेष 1 दिसंबर से प्रभावी होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here