32 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राजस्थान में महिला का पति के सामने हुआ गैंगरेप

Array

राजस्थान के बाड़मेर में तीन बदमाशों ने पति के सामने उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी बाइक पर बालोतरा से सरणु होते हुए बाड़मेर आ रहे थे. इस दौरान सरणु टोल से निकलते ही एक गाड़ी में बैठे चार बदमाशों ने बाइक को रोका. तीन बदमाशों ने शख्स को जमकर पीटा फिर जबरन दोनों को गाड़ी में बैठाया और किसी सुनसान जगह पर ले गए. इसके बाद तीनों बदमाशों ने बारी-बारी से महिला के साथ उसके पति के सामने ही गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दंपत्ति ने बदमाशों से बचने की काफी गुहार लगाई लेकिन उन्होंने उन पर रहम नहीं किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए उप अधीक्षक शुभकरण के बताया कि मंगलवार को पति और पत्नी बाइक पर बैठकर बालोतरा से बाड़मेर आ रहे थे. इसी दौरान टोल नाके निकलने के बाद एक इको गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने बाइक को रुकवाया.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पहले पत्नी के सामने पति से मारपीट की और उसके बाद दोनों को इको गाड़ी में डालकर सुनसान जगह पर ले जाया गया. जहां पर पति के सामने ही तीनों लड़कों ने बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप किया. फिर दोनों को टोल प्लाजा के आगे छोड़ दिया. ग्रामीणों ने गंभीर हालत में इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here