29 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सऊदी अरब का दक्षिणी शहर जीज़ान में भारी धमाका, धमाके से थर्रा उठा जीज़ान

Array

कुछ सूत्रों ने सोमवार को रिपोर्ट में बताया कि सऊदी के दक्षिणी भाग में स्थित जीज़ान शहर में धमाका हुआ। यमन और सऊदी के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह धमाका जीज़ान के इंडस्ट्रीयल क़स्बे में हुआ। सऊदी अरब के कुछ स्थानीय सूत्रों ने इस बारे में दावा किया कि देश के एयर डिफ़ेन्स सिस्टम ने जीज़ान के ऊपर एक बैलिस्टिक मीज़ाईल को हवा में मार गिराया। हालांकि सऊदी गठबंधन की ओर से रिपोर्ट मिलने तक इस ख़बर पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

यह ख़बर ऐसी हालत में सामने आयी है कि जब यमन के सशस्त्र बल के प्रवक्ता यहया सरी ने रविवार को बताया कि देश की सेना ने 15 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मीज़ाइल से सऊदी अरब के काफ़ी भीतर कुछ लक्ष्यों को निशाना बनाया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

यमनी सेना के प्रवक्ता ने बल दिया कि ये हमले, यमन के ख़िलाफ़ सऊदी गठबंधन के जारी हमलों के जवाब में किए गए। उन्होंने कहा कि जब तक जमनी जनता के ख़िलाफ़ हमले जारे रहेंगे, सऊदी अरब में सैन्य लक्ष्यों पर हमले जारी रहेंगे। (MAQ/N)

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here