27 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अखिलेश के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मारपीट के मामले में केस दर्ज, FIR दो टीवी पत्रकारों पर भी

Array

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मारपीट मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उनके और 20 अन्य सपा नेताओं के खिलाफ पत्रकार से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है. उधर पुलिस ने दो नामजद पत्रकारों पर भी मामला दर्ज किया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दरअसल, गुरुवार को अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनाव के सिलसिले में कार्यकर्ताओं से मिलने मुरादाबाद पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पहले वह कुछ पत्रकारों के सवाल से नाराज हो गए. अखिलेश यादव ने कहा कि कभी सवाल बीजेपी से भी पूछ लिया करो?

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

क्या बीजेपी के ही सवाल पूछोगे? इसके बाद जब वह जाने लगे, तो कुछ पत्रकारों ने सपा अध्यक्ष से अलग से बात करनी चाही. आरोप है कि इस दौरान अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने पहले उन्हें रोका. इस बीच पत्रकारों और सुरक्षा कर्मियों के बीच कहा सुनी हो गई और पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. बताया जा रहा है कि कुछ पत्रकारों ने सुरक्षा कर्मियों का कालर भी पकड़ा .

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीं दूसरी ओर सपा के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने पत्रकारों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें उबैद उर रहमान और फरीद शम्सी नाम के दो पत्रकारों के खिलाफ धारा 160 /341 / 332 / 353 / 504 / 499 / 120 B के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह दोनों किसी टीवी चैनल का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here