29.2 C
Mumbai
Tuesday, June 25, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ओपिनियन पोल में सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को फराज की रिफॉर्म यूके ने पछाड़ा, लेबर पार्टी सबसे आगे

ब्रिटेन में चार जुलाई को चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले गुरुवार को जारी एक ओपिनियन पोल में नाइजेल फराज की रिफॉर्म यूके पार्टी ने ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को पीछे छोड़ दिया। स्थानीय मीडिया के ओपिनियन पोल के अनुसार, रिफॉर्म यूके को 19 फीसदी, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी को 18 प्रतिशत वोट मिले। वहीं लेबर पार्टी 37 प्रतिशत वोट के साथ शीर्ष पर रही। इस ओपिनियन पोल के अनुसार, सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी तीसरे स्थान पर है।

यह सर्वेक्षण 12-13 जून को किया गया, जिसमें 2,211 लोगों ने हिस्सा लिया था। नाइजेल फराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह एक अहम मोड़ है। यहां केवल कंजर्वेटिव वोट बर्बाद होने वाला है। हम लेबर पार्टी को चुनौती दे रहे हैं।” फराज को यूरोपीय संघ से ब्रिटेन को बाहर निकालने के लिए उनके सफल अभियान के लिए जाना जाता है। बता दें कि इस छोटी दक्षिणपंथी पार्टी की स्थापना 2018 में ब्रेक्जिट पार्टी के तौर पर की गई थी। पार्टी ने सख्त आव्रजन कानून जैसे मुद्दों का समर्थन किया।

डी-डे स्मारक कार्यक्रम से अन्य विश्व स्तरीय नेताओं से पहले निकल जाने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अन्य ओपिनियन पोल में कंजर्वेटिव पार्टी को रिफॉर्म से आगे बताया जा रहा है। गुरुवार को जारी ओपिनियन पोल में कंजर्वेजिव पार्टी को पीछे छोड़ने के बावजूद कई संसदीय सीट ऐसे हैं, जहां रिफॉर्म के जीतने की उम्मीद नहीं है। रिफॉर्म का समर्थन पूरे देश में फैला हुआ है, जबकि कंजर्वेटिव और लेबर पार्टी का समर्थन भौगोलिक क्षेत्रों में ज्यादा है। 

Latest news

ना ही पक्ष ना ही विपक्ष, जनता के सवाल सबके समक्ष

spot_img
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Translate »