28.6 C
Mumbai
Friday, July 24, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ख़ाली प्लाट वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बयान पर महिला आयोग में शिकायत

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनके एक बयान को लेकर महिला आयोग में शिकायत की गई है। दरअसल ग्रेटर नोएडा में भागवत कथा के दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर जो बयान दिया था, उस पर विवाद हो गया है।

उन्होंने कहा था, ‘धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में अपनी कथा के दौरान कहा कि जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है, उनके बारे में हम समझते हैं कि यह प्लॉट अभी खाली है।’’

उनके इस बयान के बाद आजाद अधिकार सेना नाम के संगठन की राष्ट्रीय महासचिव नूतन ठाकुर ने बाबा बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। ठाकुर ने आरोप लगाए हैं कि धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित भागवत कथा के दौरान महिलाओं के लिए अपशब्द कहे हैं। जिसकी वजह से भारत की महिलाएं अपने आप को लज्जित और अपमानित महसूस कर रही हैं।

ठाकुर ने यह भी कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद से सोशल मीडिया पर मीम बनाकर महिलाओं के लिए तमाम प्रकार की अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। ठाकुर ने कहा कि एक महिला की तुलना प्लॉट से किया जाना और महिलाओं के संबंध में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी किया जाना अनुचित है। साथ ही यह महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here