28 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गर्भपात में आई तेज़ी के चलते अमरीकी समाज के लिए बुरी ख़बर, अदालत का जल्द आ सकता है बड़ा फ़ैसला

Array

अमरीका में गर्भपात कराने के मामलों वृद्धि हुई है।

लंबे समय तक मामले कम रहने के बाद गर्भपात के मामलों की संख्या में 2017 की तुलना में 2020 में वृद्धि दर्ज की गई।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। गर्भपात के अधिकारों का समर्थन करने वाले एक शोध समूह ‘गुट्टमाकर इंस्टीट्यूट’ की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में अमरीका में 9 लाख 30 हज़ार से अधिक गर्भपात के मामले सामने आए जबकि यह आंकड़ा 2017 में लगभग 8 लाख 62 हज़ार था।

समाचार एजेंसी ‘एपी’ की एक खबर के मुताबिक अमरीकी उच्चतम न्यायालय के 1973 के फ़ैसले के बाद से 2017 में अमरीका में राष्ट्रीय स्तर पर गर्भपात के आंकड़े सबसे कम थे।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उच्चतम न्यायालय ने 1973 के अपने फ़ैसले में देश भर में गर्भपात की प्रक्रिया को वैध बना दिया था। रिपोर्ट के अनुसार 2020 में हर पांच गर्भवती महिलाओं में से एक ने गर्भपात कराया। यह आंकड़े ऐसे समय में बढ़ रहे हैं जब शीर्ष अदालत 1973 के फ़ैसले को पलटने की तैयारी में है।

रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क में गर्भपात के मामलों में 2017 की तुलना में 2019 में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन फिर 2019 और 2020 के बीच इसमें छह प्रतिशत गिरावट आई, वहीं टेक्सास में इस अवधि में गर्भपात के मामलों में दो प्रतिशत की कमी आई।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने पाया कि 2020 में कम महिलाएं गर्भवती हुईं और जो हुईं उनमें से बड़ी संख्या में महिलाओं ने गर्भपात करा लिया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2020 में गर्भपात की दर 15-44 आयु वर्ग में प्रति 1,000 महिलाओं पर 14.4 थी जो 2017 में प्रति 1,000 महिलाओं पर 13.5 थी। पश्चिम में गर्भपात में 12 प्रतिशत, मिडवेस्ट में 10 प्रतिशत, दक्षिण में आठ प्रतिशत और पूर्वोत्तर में प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here