35 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता का संघ प्रमुख के बंगाल दौरे के चलते, पुलिस को आदेश- कि कोई दंगा न हो सुनिश्चित करें

Array

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की राज्य की आगामी यात्रा पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को पुलिस से कहा कि सुनिश्चित करें कि उनके चार दिवसीय प्रवास के दौरान कोई दंगा नहीं हो.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

भागवत मंगलवार से केशियरी में शुरू हो रहे आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे. यह प्रशिक्षण शिविर तीन सप्ताह तक चलेगा. बनर्जी ने यहां समीक्षा बैठक में अपने अधिकारियों से कहा कि आरएसएस प्रमुख के 17 मई से 20 मई तक केशियरी में रहने का उद्देश्य क्या है? आप उन्हें प्रशासन की ओर से मिठाई और फल भेज सकते हैं. उन्हें एहसास होने दें कि हम अपने मेहमानों के साथ कितने सौहार्दपूर्ण हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बनर्जी ने यहां प्रशासनिक बैठक के दौरान केशियरी थाने के प्रभारी निरीक्षक से कहा कि उन्हें उचित सुरक्षा मुहैया कराएं और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई दंगा नहीं हो. आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी देबाशीष चौधरी ने हालांकि यह कहते हुए पलटवार किया कि यह दिलचस्प है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमारी सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उत्सुक हो गई हैं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here