30 C
Mumbai
Thursday, May 7, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता बनर्जी बोली ‘खेला तो होवे’ भाजपा को एक ही पाँव से करूंगी बोल्ड आउट, मैंने कई पीएम देखे, लेकिन ऐसा निर्दयी, क्रूर पीएम कभी नहीं देखा

Array

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी बोली मैं सात बार लोकसभा सांसद रही और मैंने कई प्रधानमंत्री देखे हैं। लेकिन मैंने ऐसा निर्दयी, क्रूर पीएम कभी नहीं देखा। ममता बनर्जी ने रविवार को पूर्ब मेदिनीपुर जिले के प्रभावशाली अधिकारी परिवार के “असली चेहरे” को नहीं पहचान पाने के लिए खुद को दोषी ठहराया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एक पाँव से मुकाबला
ममता बनर्जी ने रविवार को कांथी की सभा में भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि खेला होगा और वह एक पांव से ही भाजपा को बोल्ड आउट कर देंगी. इसके साथ ही ममता बनर्जी बोली कि बाहरी गुंडों को भगाने के लिए भाजपा को हराना होगा और बंगाल को बचाना होगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

निर्दयी और क्रूर पीएम
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सात बार लोकसभा सांसद रही और मैंने कई प्रधानमंत्री देखे हैं। लेकिन मैंने ऐसा निर्दयी, क्रूर पीएम कभी नहीं देखा। भाजपा राक्षसों, रावण, दुर्योधन, दुशासन, अशांति और आतंक की पार्टी है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक पाँव से गोल
ममता ने कहा, ‘वह सोच रहे हैं कि मेरे पांव तोड़ दिए हैं, तो वह सभा नहीं कर पाएंगी। पहले सिर पर मारे हो, मेरे दोनों हाथ तोड़े हो, कमर में मारे हो, आंख में मारे हो, पांव बाकी था। उसे भी तोड़ने की कोशिश की गई है, लेकिन खेला होगा। एक पांव से ऐसा गोल मारूंगी कि सभी को बोल्ड आउट कर मैदान से बाहर कर दूंगी।’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here