32 C
Mumbai
Saturday, May 9, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हरिद्वार कुंभ में निशंभु (कोरोना) का अटैक, निरंजनी अखाड़े के 22 साधू संक्रमित, 24 घंटे में 592 संत हुये कोरोना पॉजिटिव

Array

हरिद्वार: देर से एक्शन और कोरोना प्रोटोकॉल में लापरवाही की वजह से कुंभ मेले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है. अखाड़ों में संक्रमण फैलने की दशा ये है कि एक दिन में यहां 78 पॉजिटिव केस मिले हैं. सिर्फ निरंजनी अखाड़े में हजारों साधुओं के बीच कुछ दर्जन साधुओं ने टेस्ट कराया तो 22 में संक्रमण की पुष्टि हुई.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अखाड़े में मचा हड़कंम्प
कुंभ समापन की घोषणा करने वालों में निरंजनी अखाड़े में 22 संत शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित मिले हैं. अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज भी संक्रमण के शिकार हैं. अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज ने भी अपने को आइसोलेट कर लिया है. अखाड़ा परिषद के प्रमुख नरेंद्र गिरि महाराज पहले से ही कोरोना से संक्रमित हैं. अखाड़े में हड़कंप मच गया है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

24 घंटे में 592 संत कोरोना संक्रमित
इसके अलावा अन्य कई अखाड़ों में भी कोरोना से संक्रमित संत मिले हैं. जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके झा के मुताबिक 24 घंटे में पूरे जनपद में 592 संत कोरोना संक्रमित मिले हैं. मेला नियंत्रण भवन में भी कुक सहित छह लोग और संक्रमित पाए गए हैं. डॉ झा के मुताबिक शनिवार से अखाड़ों में सैम्पलिंग और बढ़ाई जाएगी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here