31 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ पर कटाक्ष, बोले- नहीं मिला 1984 के पीड़ितों को न्याय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब ‘भारत न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। कांग्रेस के एलान के बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है। सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा की घोषणा पर तीखा तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने में विफल रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को भारत न्याय यात्रा पर कहा कि कांग्रेस 1984 सिख दंगों के पीड़ितों को ही न्याय दिलाने में विफल रही थी, इसका मुख्य कारण यह कि उनके साथ टुकड़े-टुकड़े गैंग खड़ा है। बता दें भारत न्याय यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होकर 67 दिनों में मणिपुर से मुंबई तक, 67 दिनों में पूर्व से पश्चिम तक 14 राज्यों  और 85 जिलों से होकर गुजरेगी। 

कांग्रेस के भारत न्याय पर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग अपने शासन के दौरान 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय नहीं दिला सके, वे किसी को कैसे न्याय दिला सकते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि जिनके साथ टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हो और जो लोग जाति और क्षेत्र के आधार पर विभाजन करने की कोशिश करते है, वे कैसे न्याय देंगे। 

मोदी सरकार ने ही पीड़ितों को दिया न्याय- अनुराग
वहीं मोदी सरकार की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह पीएम मोदी की सरकार ही थी जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एसआईटी जांच का गठन किया था। देश की जनता कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी हैं। वे भगवान राम को काल्पनिक कहते हैं, उन्होंने सदैव हिंदुओं और सनातन धर्म का अपमान ही किया है। इतना ही नहीं उनके नेता और सहयोगी दलों ने सनातन धर्म को लेकर कई बयान दे रहे हैं। बता दें 2016 को जेएनयू में हुए उपद्रव के बाद टुकड़े-टुकड़े गैंग शब्द अस्तित्व में आया। जिसके बाद से भाजपा द्वारा राष्ट्र विरोधी आरोप लगाने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here