32 C
Mumbai
Sunday, May 24, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अब कार दौड़ी मध्यप्रदेश के भोपाल में दुर्गा विसर्जन के जुलूस पर, एक की हालत गंभीर, कई हुये घायल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से भीड़ पर गाड़ी दौड़ने का सिलसिला जो शुरू हुआ है वह छत्तीसगढ़ से होता हुआ मध्य प्रदेश पहुँच चूका है. ताज़ा घटना भोपाल की है जहाँ शनिवार रात दुर्गा विसर्जन जुलूस पर एक युवक भीड़ पर कार लेकर घुस गया और कई लोगों को कुचल दिया। हालाँकि किसी के मरने की खबर नहीं है पर एक व्यक्ति की हालत गंभीर है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जानकारी के अनुसार, बजरिया थाना क्षेत्र के चांदबड़ से दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए प्रेमपुरा घाट ले जाया जा रहा था। बड़ी संख्या में लोग पैदल चल रहे थे। इस दौरान एक कार चल समारोह के बीच में घुस आई और वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। तभी चालक ने कार को रिवर्स किया जिससे जुलूस में शामिल कई लोगों को चोटें आई। एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है। हादसे के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने हंगामा किया और सड़क पर जाम भी लगाया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि विसर्जन जुलूस भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के सामने से गुजर रहा था, उसी समय चांदबड़ की ओर से एक तेज रफ्तार कार लोगों को टक्कर मारते हुए चल समारोह में घुस गई, इतना ही नहीं चालक ने कार को रिवर्स किया, जिससे कुछ लोगों को भी चोट आई है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं, इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे हमीदिया में भर्ती किया गया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here