Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

कांग्रेस की नेता अलका लम्बा ट्वीट कर बोली मोदी सरकार एक अंतर्राष्ट्रीय साज़िश

नई दिल्ली : कांग्रेस की नेता अलका लम्बा ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार एक अंतर्राष्ट्रीय साज़िश लगती है।

ट्वीटर पर कही यह बात
कांग्रेस नेता अलका लम्बा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर डाला, ग़रीब मजदूरों-किसानों के साथ अन्याय हो रहे हैं, बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, इस साज़िश को फंडिंग करने वाले देश-विदेश में बैठे मोदीजी के पूंजीपति मित्र मालामाल हो रहे हैं।’

देश में लगातार बढ़ रही हैं रेप की घटनाएं
बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए रेपकांड की पीडि़ता को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में मांग जोर पकड़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार देशभर में करीब 14.50 लाख महिलाएं इंसाफ का इंतजार कर रही हैं। इनमें सबसे अधिक मामले प बंगाल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के हैं। साल दर साल रेप की घटनाओं का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

Exit mobile version