Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

किराना व्यापारी द्वारा नगर की जनता में दूध व ब्रेड का किया गया वितरण

रिपोर्ट- विपिन निगम

न्यूज डेस्क (यूपी) कन्नौज: जनपद कन्नौज के नगर पंचायत सिकन्दरपुर में किराना व्यापारी आशीष गुप्ता(बाबी) द्वारा घर घर जाकर लोगों को दूध व ब्रेड वितरण किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना कि और सरकार द्वारा जारी निर्देशों पालन करते हुए उनका सहयोग दिया।

साथ ही दिल्ली व अन्य राज्यो से पलायन कर अपने अपने गनतव्य स्थानो को सैकडो किलोमीटर चलकर जाने वाले पद यात्रियों को भोजन सामग्री का वितरण कार्य किया गया। सिकन्दरपुर चौकी इंचार्ज एवं पुलिस सहकर्मियों की मौजूदगी में वितरण कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस वितरण कार्य में मानवा अधिकार अभिव्यक्ति के पत्रकर विपिन निगम, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति जिला अध्यक्ष डाॅ0 नीशू निगम, प्रिंस गुप्ता, विक्की गुप्ता, विल्क्षण लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव दुबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version