Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

चीन ने की अफ़ग़ानिस्तान के विदेशी मुद्रा भण्डार पर पैरोकारी, लगे प्रतिबंधों को हटाया जाय

चीन ने की अफ़ग़ानिस्तान के विदेशी मुद्रा भण्डार पर पैरोकारी, लगे प्रतिबंधों को हटाया जाय

Wang Yi

चीन के विदेशमंत्री ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान पर लगाए गए एकपक्षीय प्रतिबंधों को तत्काल हटाया जाए। रोएटर्ज़ की खबर के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अफ़ग़ानिस्तान पर लगे आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

विंग यी का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान का विदेशी मुद्रा भण्डार, अफ़ग़ानी राष्ट्र के लिए हैं। उन्होंने कहा कि इनको अफ़ग़ानी जनता के पास होना चाहिए जिसे वे अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रयोग कर सकें। चीनी विदेशमंत्री का कहना है कि विदेश में मौजूद अफ़ग़ानिस्तान की संपत्ति को इस देश पर दबाव डालने के उद्देश्य से राजनैतिक हथकण्डे के रूप में प्रयोग न किया जाए।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ऐसे में कि जब दुनिया के अधिकांश देश, इंतेज़ार करो और देखो की नीति अपनाए हुए हैं, चीन का कहना है कि वह तालेबान के साथ सहयोग पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबन्ध को मज़बूत करने के लिए तैयार है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले चीन के विदेशमंत्रालय की एक प्रवक्ता ने कहा था कि तालेबान, चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्ध स्थापित करने के इच्छुक रहे हैं। उनका कहना था कि हम इसका स्वागत करते हैं।

याद रहे कि आरंभ में तालेबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन कह चुके हैं कि चीन बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था वाला एक बड़ा देश है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निमार्ण में वह प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

Exit mobile version