Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

चैकी क्षेत्र में नही करने दिया जायेगा अवैध करोबार।

हसेरन क्षेत्र में चैकी इंचार्ज शिव प्रसाद पाल

रिपोर्ट- विपिन निगम

न्यूज डेस्क(यूपी) कन्नौज। जनपद कन्नौज के हसेरन क्षेत्र में चैकी इंचार्ज संजय यादव के स्थानानतरण के पश्चात् हसेरन पुलिस चैकी का चार्ज पुलिस अधीक्षक द्वारा शिव प्रसाद पाल को सौपा गया है। नव आगुन्तुक चैकी इंचार्ज ने जनपद को घोषित लाॅक डाउन का हसेरन चैकी क्षेत्र के लोगों से पालन कराने हेतु पूरे चैकी क्षेत्र मे पुलिस बल के साथ गस्त किया तथा लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की गई है। वही चैकी इंचार्ज ने हमारे हसेरन प्रतिनिधि से वर्ता करते हुए कहा है कि चैकी क्षेत्र में किसी भी कीमत पर किसी को भी धारा 144 व लाॅक डाउन को तोडने की इज़ाजद नही दी जायेगी और यदि किसी ने तोडने का प्रयास किया तो उस पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। वही चैकी इंचार्ज ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर हसेरन चैकी क्षेत्र में अवैध शराब का व्यापार नहीं करने दिया जायेगा। अवैध कारोबार करने के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कारोबारों को पूर्णतः बन्द कराया जायेगा। चैकी पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। चैकी इंचार्ज ने क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि इस समय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। कृप्या आप लोग अपने घरों मे पूजा पाठ करे। अनावश्यक मंदिरो मे न जाये। यह लाॅक डाउन आपके व देश हित में है।

Exit mobile version