Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

छह महीने बाद रानिल फिर बने श्रीलंका के प्रधानमंत्री। —- रिपोर्ट – सज्जाद अली नायने

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने अपदस्थ प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे को दोबारा देश का प्रधानमंत्री चुन लिया।

विदेश – प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विक्रमासिंघे ने राष्ट्रपति से अपने मंत्रीमंडल की शपथ ली। रानिल विक्रमासिंघे ने दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक संदेश दिया जिसमें उन्होंने इसे न केवल अपनी और अपनी पार्टी की बल्कि संसद और पूरे श्रीलंकाई राष्ट्र की जीत क़रार दिया।

उन्होंने देश के संविधान की रक्षा करने और अपने समर्थन पर लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

ज्ञात रहे कि श्रीलंका में राजनैतिक संकट उस समय पैदा हुआ जब जारी वर्ष अक्तूबर में राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे को अचानक उनके पद से हटा दिया था।

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को अपदस्थ करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया था।

श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय ने संसद भंग करने के राष्ट्रपति के फ़ैसले को रद्द करते हुए मध्यावधि चुनाव की तैयारी रोकने का आदेश दिया था।

ज्ञात रहे कि श्रीलंका में किसी राजनैतिक पार्टी को बहुमत प्राप्त होने के बावजूद राष्ट्रपति को यह अधिकार हासिल है कि वह नये प्रधानमंत्री का चयन कर सके।

Exit mobile version