Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

ट्रंप ने लगाया आरोप हिलेरी क्लिंटन की तरफ से रूस ने 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव में दिया था दखल

ट्रम्प की काली करतूतों का नहीं धम रहा है सिलसिला, इस बार चोरी...

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि नए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि रूस ने 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की तरफ से चुनाव में दखल दिया था।

2016 के राष्ट्रपति चुनाव में हुआ था रूसी दखल
साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूस का कथित दखल राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के कार्यकाल के शुरूआती तीन साल के दौरान विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए सबसे बड़े मुद्दों में शामिल था। इसी मुद्दे पर ट्रंप के खिलाफ महाभियोग भी चलाया गया था, जो नाकाम हो गया था।

ट्रम्प पर लगे थे आरोप
डेमोक्रेटिक पार्टी ने आरोप लगाया था कि रूस ने राष्ट्रपति चुनाव में रिपल्बिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के दखलअंदाजी की थी। ट्रंप ने वर्जीनिया के न्यूपोर्ट में रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि,”मैंने चार साल तक ये आरोप झेले। मैं साफ कर दूं कि मैंने कभी ऐसा नहीं किया। ऐसा सोचा तक नहीं। चार साल तक मुझपर जो आरोप लगाए गए वे उलट साबित हुए। रूस ने उनके लिए चुनाव में दखल दिया था।”

ट्रम्प का दावा
ट्रंप ने दावा किया, ”नए दस्तावेजों में साबित हो चुका है कि रूस ने 2016 के चुनाव में हस्तक्षेप किया था। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि ऐसा हिलेरी क्लिंटन के कहने पर किया गया, न कि ट्रंप के कहने पर।” राष्ट्रपति ने दावा किया, ”हाल ही में जारी किये गए लिखित संदेशों से सब कुछ बिल्कुल साफ हो गया है। एफबीआई जानती थी कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने मुझे, आपके प्रिय राष्ट्रपति को निशाना बनाने के लिये रूस से गलत जानकारी मांगी।”

Exit mobile version