Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

दिल्ली के अमन विहार इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदत को अंजाम, पिछले दिनों हुए झगड़े के बदले, हत्या की आशंका। —- रिपोर्ट – अभिजीत

लोकेशेन :- अमन विहार, दिल्ली

एंकर :-
देश की राजधानी दिल्ली में अपराध कम होने का नाम नही ले रहा। ताज़ा मामला बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके का है जहाँ नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की गोलियाँ मार कर हत्या कर दी गयी है। और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्टेशन से गुजर रहे लोगों ने घायल पड़े युवक को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झगड़े का बदला लेने के चलते हत्या करने की आशंका।

वी ओ :-
ये तस्वीर है 35 वर्षीय काले नाम के युवक की जो अब इस दुनिया मे नही है। बीते रात को नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने काले को गोली मार दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काले को घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अमन विहार थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 35 वर्षीय काले अपने परिवार के साथ प्रेम नगर-1 में रहता है। काले दिल्ली नगर निगम के डम्स विभाग में कार्यरत है। मंगलवार रात को पुलिस को रेलवे स्टेशन पर गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां काले घायल अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। शुरूआती जांच में सामने आया है कि काले नशे का आदि था और वह अपने घर से दोस्तों के साथ जाने की बात कह कर आया था। जिसके बाद वो घर नही लौट पाया। मृतक के परिवार ने बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा नही है, और न ही किसी से रंजिश ऐसे में उन्हें समझ मे नही आ रहा है कि इस वारदात को किसने ओर क्यों अंजाम दिया। मृतक की हत्या के बाद से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

बाईट :-  मृतक के भाई (लाल टी- शर्ट में)

वी ओ :-
घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों ने ऑफ कैमरा बताया है कि मृतक काले अक्सर नशा करने के लिए रेलवे स्टेशन के पास आया करता था। मंगलवार रात को काले रेलवे स्टेशल पर आया। जहां पहले से ही तीन लोग उसका इंतजार कर रहे थे। आरोपियों ने आते ही काले पर ताबड़तोड कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें से दो गोली उसके सिर पर और दो गोली चेस्ट और पेट में लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन वो लोग कौन थे, कहाँ से आये थे। इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नही है। हांलकि पुलिस सूत्रों की माने तो चार दिन पहले बाल्मीकि समाज को गाली देने के बाद काले और उसके दोस्तों ने मिलकर एक युवक की पीटाई की थी। काले और उसके दोस्तों ने उस युवक की पीटाई करते हुए वीड़ियों भी बनाया और उसे इलाके में वायरल कर दिया। ऐसे में पुलिस को शक है कि पीटाई कर बदला लेने के लिए ही काले की हत्या की गई है। जबकि मृतक का परिवार ऐसी किसी भी बात जानकारी होने से इंकार कर रहा है।

बाईट :- मृतक के परिजन (ब्लू टी- शर्ट में)

वी ओ :-
बरहाल मंगोल पूरी के संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। और अमन विहार थाना पुलिस मामला दर्जकर तफ़्तीश में जुट गई है। फिलहाल काले की हत्या किसने और क्यों कि ये तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पायेगा।

 

Exit mobile version