Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

देश की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने किया बर्बाद : प्रियंका गाँधी

प्रियंका लखनऊ दौरे पर, चुनावी तैयारियों का एक हफ्ता रूककर लेंगी जायजा

प्रियंका गांधी

नई दिल्ली – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आर्थिक मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को प्रियंका ने टि्वटर के जरिए केंद्र सरकार पर हमला बोला।

शुक्रवार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर आई। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट गिरकर 4.5 प्रतिशत पर पहुंच गई।

देश की इकनॉमी में नरमी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘वादा तेरा वादा…2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएंगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन होगी…

क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा? आज जीडीपी ग्रोथ 4.5% आई है। जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं..’…और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है।’

साभार इन्सटेन्ट खबर

Exit mobile version