28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नोरा फतेही, सुकेश के खिलाफ 200 करोड़ की ठगी मामले में witness to prosecution बनेगी

Array

ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चल रहे केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही प्रॉसिक्यूशन की गवाह बनेंगी. ठग सुकेश की पत्नी लीना पॉल के चेन्नई में हुए एक इवेंट को अटेंड करने के बदले में नोरा फतेही को एक बीएमडब्ल्यू कार और एक आईफोन गिफ्ट के तौर पर दिया गया था. अब पूरे मामले में नोरा सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाह के तौर पर पेश होंगी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हाल ही में नोरा ने ईडी संग पूछताछ में अपने ऊपर लगे कई आरोपों को गलत बताया था और कई खुलासे भी किए थे. नोरा ने कहा था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से इवेंट के पहले या इवेंट के बाद कोई गिफ्ट नहीं मिले हैं. नोरा ने कहा कि उन्हें जो भी गिफ्ट मिले थे वो इवेंट के टाइम पर गिफ्ट के तौर पर ही दिए गए थे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सुकेश चंद्रशेखर की वाइफ से मिली बीएमडबल्यू कार पर नोरा ने पूछताछ में कहा था कि लीना ने इवेंट में सबके सामने ही अनाउंसमेंट की थी कि वो उन्हें प्यार और सम्माने से एक ब्रैंड न्यू BMW कार गिफ्ट कर रही हैं और इसके लिए उन्होंने नोरा को इंसिस्ट भी किया. नोरा ने कहा था कि उन्होंने इस बारे में एक कॉर्डिनेटर से पूछा था, उन्होंने उनसे कहा कि यह सब नॉर्मल है. ऐसे गिफ्ट्स आर्टिस्ट को मिलते रहते हैं और इवेंट के बाद वो घर आ गई थीं.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है. ईडी अब यह खंगाल रहा है कि उसने और किन-किन लोगों को अपना शिकार बनाया है, और कहां-कहां पैसे उड़ाए? बताया जा रहा है कि पूछताछ में उसने कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम लिए हैं. यानी आने वाले दिनों में मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला और बढ़ सकता है. नोरा फतेही और जैकलीन पहले से ही सवालों के घेरे में हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here