31 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पांच राज्यों में चुनाव के मध्येनज़र किसानों ने तैयार किया आंदोलन का खाका, जनता से करेंगे भाजपा के खिलाफ वोट करने की अपील

Array

नई दिल्ली: पांच राज्यों में, किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि किसानों की टीमें विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों में जाएंगी और लोगों से अपील करेंगी कि भाजपा को छोड़कर वे किसी को भी वोट करें।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें


इससे एक दिन पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को आगे बढ़ाने और सरकार पर दबाव बनाने के लिए 15 मार्च से 28 मार्च तक आंदोलन का खाका पेश किया। इसके तहत संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर 26 मार्च को एक बार फिर भारत बंद का आह्वान किया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें


संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, 17 मार्च को मजदूर संगठनों और अन्य जन अधिकार संगठनों के साथ 26 मार्च के प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए एक कन्वेंशन किया जाएगा। मोर्चा ने कहा कि 15 मार्च को कॉरपोरेट विरोधी दिवस और सरकार विरोधी दिवस मनाया जाएगा, जिसमें डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ रहे दामों के खिलाफ डीएम और एसडीएम को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

उसी दिन देश भर के रेलवे स्टेशनों पर मजदूर संगठनों के साथ निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 19 मार्च को मुजारा लहर का दिन मनाया जाएगा और एफसीआई और खेती बचाओ कार्यक्रम के तहत देश भर की मंडियों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर देश भर के नौजवान दिल्ली सीमा पर किसानों के धरनों में शामिल होंगे। अंत में 28 मार्च को देश भर में होली दहन में नए कृषि कानून जलाए जाएंगे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here