Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

प्रियंका गांधी का मानना: चुनाव में संगठन की राय होगी सबसे महत्वपूर्ण

प्रियंका गांधी का मानना: चुनाव में संगठन की राय होगी सबसे महत्वपूर्ण

priyanka-gandhi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 जुलाई से 8 जुलाई तक चलने वाले जोनवार प्रशिक्षण शिविर में जोन के सम्बंधित जनपदों के ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष,प्रदेश प्रभारी व जनपदों से सम्बंधित प्रदेश पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हो गए है। प्रयागराज और सुल्तानपुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सम्बोधित करते हुए राष्ट्र के समक्ष खड़ी चुनौतियों से लड़ने के लिये कांग्रेसजनों से कहा कि हर तरह से मजबूती के साथ हम जनमानस के साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा व दर्द को साझा करें। इसके लिये संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उन्होंने कहा, कांग्रेस मजबूती के साथ महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामो में वृ़िद्व के विरूद्व भाजपा सरकार द्वारा जनता के धन की लूट के विरुद्ध मजबूती से संघर्ष करना है, बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर आयोजित होने वाले आंदोलन में सक्रिय भूमिका निर्वहित करने के साथ जनता को राहत देने के काम मे जुटते हुए भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना है।

महंगाई से हर तरफ जनता हाहाकार कर रही है, बेरोजगार युवा नौकरी के लिये आंदोलित है, सरकारी नौकरिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, नौकरियों के लिये चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पाने के लिये दर-दर की ठोकरे खा रहे है। भाजपा सरकार द्वारा खेती किसानी को बर्बाद करने के साथ जमाखोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के बेतहासा बढ़ते दामो ने जनता की कमर तोड़ दी है इसके लिये भाजपा की सरकार दोषी है और दोषी सरकार के विरुद्ध आंदोलन कर जनता की आवाज बुलंद करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होती है, मजबूत संगठन की दिशा में सतत प्रयास सफलता का महत्वपूर्ण कदम होता है, संगठन सृजन अभियान से बूथ निर्माण की दिशा दूसरा महत्वपूर्ण कदम है,जिस पर कांग्रेस द्वारा लगातार सक्रिय होकर काम करने के अच्छे परिणाम आने लगे है, उन्होंने कहा कि बूथ निर्माण के साथ सोशल मीडिया पर सक्रियता अत्यंत महत्वपूर्ण है, उस पर सक्रियता बनाये रखना है,सबको रीढ़ बनकर संगठन को मजबूत करना है.

प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओ की भूमिका हर स्तर पर महत्वपूर्ण होती है,।कोरोना काल में कांग्रेसजनों ने जिस तरह प्रवासी श्रमिकों से लेकर वर्तमान समय तक आक्सीजन सेलेण्डर, आक्सीजन कंस्ंटेटर, गांव-गांव , गली-गली घरों तक मेडिकल किट, राशन किट पहुंचाने का कार्य किया है। यह कांग्रेस की जन सरोकार से जुड़ी कड़ी का महत्वपूर्ण पड़ाव है। कांग्रेस जनता को कभी भी मजधार में नहीं छोड़ सकती, यह हमारी प्रेरणा का मूलमंत्र है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कार्यकर्ताओ से रूबरू प्रियंका गांधी वाड्रा ने हर विषय पर बेबाकी से बात रखते हुए कहा कि जनता के लिये बढ़ती महंगाई ज्वलंत और बड़ा मुद्दा है उस पर गम्भीरता पूर्वक रणनीति के साथ आंदोलन खड़ा करना है, किसानों की पीड़ा खेती किसानी के सवाल पर आंदोलन की रणनीति पर भी विचार कर उसे अंतिम रुप दिया गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से कहा कि देश अनेक प्रकार की त्रासदी से गुजर रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बड़ी जिम्मेदारी है उसका निर्वहन करना है,उसके लिये प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण साबित होगा।

Exit mobile version