28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मार्शल लॉ के दौरान यून सुक योल ने सेना को गोली चलाने का दिया था आदेश, अभियोजन रिपोर्ट से खुलासा

Array

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने के दौरान निलंबित राष्ट्रपति यून सुक योल ने सैन्य बलों को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का भी आदेश दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभियोजन रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। पूर्व रक्षा मंत्री किम योंग ह्यून के खिलाफ दायर 10 पेज की अभियोजन रिपोर्ट में कहा गया है कि निलंबित राष्ट्रपति ने संसद में प्रवेश करते समय सैन्य बलों को जरूरत पड़ने पर गोली चलाने का आदेश दिया था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि निलंबित राष्ट्रपति यून ने 3 दिसंबर को जरूरत पड़ने पर तीन बार मार्शल लॉ लगाने की बात कही थी।

यून सुक योल को इस महीने की शुरुआत में नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था और देश में मार्शल लॉ लगाने के लिए उनके खिलाफ जांच चल रही है। अभियोजन रिपोर्ट को यून सुक योल के वकील ने खारिज कर दिया है और कहा कि ये एकतरफा आरोप हैं और परिस्थितियों से मेल नहीं खाते। 3 दिसंबर को मॉर्शल लॉ लगने के बाद जब चार दिसंबर को सांसद, संसद पहुंचे, तो भारी हथियारों से लैस सैनिकों ने इमारत पर धावा बोल दिया। अभियोजन अभियोग रिपोर्ट के अनुसार, यून ने राजधानी रक्षा कमान के प्रमुख ली जिन-वू से कहा कि ‘अगर जरूरत हो तो सैन्य बल नेशनल असेंबली में प्रवेश करने के लिए गोली चला सकते हैं।’

मार्च से ही मार्शल लॉ लगाने की योजना बना रहे थे यून सुक योल
4 दिसंबर की सुबह सांसदों ने संसद में घुसकर यून की घोषणा को रद्द करने के लिए 190-0 से मतदान किया। रिपोर्ट में मार्शल लॉ की घोषणा के दिन वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के संदेशों के स्क्रीनशॉट भी शामिल थे। जिनमें इस बात के सबूत हैं कि यून मार्च की शुरुआत में ही वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मार्शल लॉ घोषित करने पर चर्चा कर रहे थे। पूर्व रक्षा मंत्री किम को मार्शल लॉ लगाने के उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने विपक्षी पार्टी डीपीके पर उत्तर कोरिया के साथ सहानुभूति रखने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में देश में मार्शल लॉ लगा दिया था। हालांकि मार्शल लॉ लगाने के कुछ ही घंटे बाद पूरा विपक्ष संसद पहुंच गया और मार्शल लॉ हटाने के लिए मतदान कर दिया। मार्शल लॉ के खिलाफ दक्षिण कोरिया की सड़कों पर लाखों लोगों की भीड़ उतर गई, जिसके छह घंटे बाद ही मार्शल लॉ हटा लिया गया। राष्ट्रपति यून सुक योल को महाभियोग प्रस्ताव लाकर हटा दिया गया। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here