30 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुंबई: अंधेरी में लगी जबर्दस्त आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

Array

मुंबई के अंधेरी में शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई है। घटना का जो विजुअल सामने आया है उसमें बिल्डिंग से काफी गहरा धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। वहीं आग पर काबू पाने के लिए  फायर ब्रिगेट की टीम को वहां पर तैनात किया गया है। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

बताया गया है कि आग की लपटें अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के पीछे डीएन नगर से शाम 4.30 बजे देखी गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आठ फायर इंजन और पांच जंबो टैंकर्स मौके पर रवाना कर दिए गए। जानकारी के मुताबिक आग एक अस्थायी सजावटी पांडाल से उठी थी। हालांकि आग लगने के सही कारणों के बारे में जानकारी मिलनी अभी बाकी है। 

बताया जाता है कि आग लगने की यह घटना लेवल-2 की है। वहीं मौके पर मौजूद फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी हुई है। जहां पर आग लगी हुई है, वह इलाका बड़े पैमाने पर रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल बिल्डिंगों से घिरा हुआ है। इसलिए फायर फाइटिंग टीम की कोशिश है कि आग पर तेजी से काबू पाया जाए, ताकि आगे फैलने न पाए।
 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here