32 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मोदी जी के मंत्री जी की अधिकारियों को सुधारने की अजब-गजब सलाह !!

बेगूसराय: मोदी जी के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को लोगों को एक तरह से क़ानून अपने हाथ में लेने की सलाह दे डाली। गिरिराज सिंह ने अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों को सुझाया….

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

….कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे ‘‘डण्डे से मारिए.” अपने विवादस्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री ने कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं देते हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं….

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

….सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ आदि सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है. अगर वो आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए.”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here