28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मज़दूर और मजबूर के मसीहा सोनू सूद को स्पाइजेट का सलाम, उकेरी बोइंग 737 पर उनकी तस्वीर

Array

मज़दूरों के मसीहा सोनू सूद कोरोना काल में उनकी मदद के लिए खूब सराहा गया तो खूब सम्मान भी मिले। लेकिन अब सोनू सूद को नया सम्मान मिला है जो अपने आप में अनोखा है जो विमानन कंपनी स्पाइस जेट द्वारा दिया गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

जी हां, सोनू सूद को घरेलू उड्डयन कंपनी स्पाइस जेट ने सेल्यूट करते हुए अपनी कंपनी के स्पाइजेट बोइंग 737 पर एक्टर की बड़ी सी तस्वीर पोस्ट की। सोनू सूद की विमान पर लगी ये तस्वीर दुनिया ने देखी। इन तस्वीरों को सोनू सूद ने शेयर किया जिसके बाद सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख जैसे सितारों ने भी उनकी एक बार फिर से प्रशंसा की।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सोनू सूद के काम को सेल्यूट करते हुए उड्डयन कंपनी ने विमान पर एक्टर की तस्वीर उकेरी। इस पर लिखा हुआ नजर आया, ‘ए सैल्यूट टू द सेविअर सोनू सूद’ अर्थात ‘मसीहा सोनू सूद को सलाम’।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सोनू सूद ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वह इस कदम से काफी खुश हैं। वह जब पहली बार मुंबई आए थे तो लोकल ट्रेन के टिक लेकर आए थे, आज देश की इतनी बड़ी विमान कंपनी ने उनका चित्र अपने विमान पर उकेरा है जोकि काफी खुश करने वाला कदम है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here