31 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल गांधी: देश के संविधान पर चल रहा है बुलडोज़र, जहांगीरपुर में नहीं

Array

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आज नॉर्थ एमसीडी ने अवैध निर्माण के नाम पर बुलडोज़र की कार्रवाई की और तब तक करते है जब तक मस्जिद से शुरू हुई कार्रवाई पास ही बने मंदिर के पास तक नहीं पहुँच गयी. मंदिर पर पहुँचने से पहले यह कार्रवाई अधिकारीयों के आदेश पर रोक दी गयी, बताया गया कि अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कॉपी मिल चुकी है. जहांगीरपुरी में बुल्डोजर की घटना पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर विरोध जताया है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यह बुलडोजर जहांगीरपुर में नहीं चला है. दरअसल यह बुलडोजर देश के संविधान पर चल रहा है. इसका उद्देश्य देश के गरीब अल्पसंख्यकों को टार्गेट करना है. बीजेपी को अपने दिल में दबी घृणा पर भी बुलडोजर चलाना चाहिये.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आपको बता दें कि शोभायात्रा के दौरान हुए दंगों के बाद आज MCD ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के बहाने जहांगीरपुर में बुलडोजर चलाया है. जिस वजह से इन अवैध निर्माण में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में लोगों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया. टेंशन के बीच बुलडोजर चलाने की अवैध कार्रवाई शुरू हुई. आधे घंटे बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाया तो लोगों ने राहत की सांस ली. इसके बाद भी एमसीडी ने कार्रवाई जारी रखी, जिसे लेकर लोगों में गुस्सा दिखा.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here