Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

वर्कशॉप में सिलेंडर फटा, दो लोग हुए घायल।

रिपोर्ट: विपिन निगम

कन्नौज (यूपी) – जीटी रोड गोपाल नगर गुरसहायगंज में चल रही डेंटिंग वर्क शाप में कार्वेटर गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आने से दो लेाग झुलस गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

बुधवार की सुबह गोपाल नगर में वाहनों की डेंटिंग वर्क शाप में कारीगर वाहनों की बेल्डिंग प मरम्मत काम कर रहे थे। तभी अचानक कार्वेटर सिलेंडर तेज धमाका के साथ फट गया। तेज आवाज से आसपास के दुकादार व लोग सहम गए। सिलेंडर फटने से वर्क शाप में काम कर रहे लालू व जीशान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आनन फानन निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि एक घायल के सिर में चोट आई है जबकि दूसरे के हाथ में चोट आई है। घटना के वक्त अन्य कारीगर भी सहम गए। आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिनकी मदद से घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया।

Exit mobile version