Site icon Manvadhikar Abhivyakti News

सशस्त्र मवेशी चोरों ने नाइजीरिया में की 53 लोगों की हत्या

सशस्त्र मवेशी चोरों ने नाइजीरिया में की 53 लोगों की हत्या

Nigeria

नई दिल्ली: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य जम्फारा में सशस्त्र मवेशी चोरों ने कम से कम 53 लोगों की हत्या कर दी। ‘द कुवैत टाइम्स’ अखबार ने जम्फारा पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद शेहू के हवाले से शनिवार को बताया कि बंदूकधारी मोटरसाइकिल पर सवार थे और जुरमी जिले के कम से कम छह अलग-अलग गांवों के किसानों पर हमला किया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने हमले से बच कर भागने की कोशिश की, उनका पीछा कर उनकी हत्या कर दी गयी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

श्री शेहू ने बताया कि ये हमले गुरुवार और शुक्रवार को किये गये। शुक्रवार को कम से कम 14 शवों को राजधानी गुसाउ ले जाया गया। इस बीच स्थानीय निवासियों ने कुवैत टाइम्स को बताया कि उन्होंने 39 और शव बरामद किये और उन्हें दौरान शहर में दफना दिया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जुरमी जिले के निवासियों ने स्थानीय अधिकारियों का ध्यान गांवों पर जारी सशस्त्र हमलों, अपहरण और छापे की समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए पिछले सप्ताह एक प्रमुख राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था।

Exit mobile version