33 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
No menu items!

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

18 हज़ार का आंकड़ा सेंसेक्स ने पहली बार छुआ

Array

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार ने दीवाली से पहली ही दीवाली बनाई। दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद शेयर बाजार मजबूत होकर बंद होने में कामयाब हुआ। बाजार की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई थी, बाद में निचले सतरों से जोरदार रिकवरी देखने को मिली। रिकवरी में निफ्टी ने आज पहली बार 18000 का स्तर का आंकड़ा पार कर दिया। हालांकि बाद में हाई लेवल से शेयर बाजार कुछ कमजोर होकर बंद हुआ।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

फिलहाल सेंसेक्स में 77 अंकों की तेजी रही और यह 60136 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 51 अंकों की तेजी रही और यह 17946 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है, लेकिन आटो शेयरों में जोरदार तेजी ने बाजार को संभाला।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बैंक, मेटल, फार्मा, रियल्टी और फाइनेंशियल शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई है। सेंसेक्स 30 के 20 शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here