31 C
Mumbai
Thursday, May 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

50 साल की अमेरिकी महिला ने न्यू ऑरलियन्स हमले से ठीक पहले बेचा बंदूक, घर में 8 बच्चे; जानिए दलील

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में हुआ घातक ट्रक हमला सुर्खियों में है। इससे जुड़ी एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। खबरों के मुताबिक हमले से एक दिन पहले न्यू ऑरलियन्स में रहने वाले लोगों ने बंदूकें बदलकर प्लेस्टेशन खरीदे थे। इसकी एवज में उनसे सवाल नहीं पूछे गए। दो घंटे में शहर के पुलिस अधिकारियों के पास आम नागरिकों की तरफ से 32 रिवाल्वर, शॉटगन और अर्ध-स्वचालित हथियार जमा हुए। हथियारों को नष्ट कर प्लेस्टेशन 5 जैसे गेमिंग कंसोल की सौगात दी गई।

अपने हथियार सरेंडर करने वाले लोगों में 50 साल की लेटिसिया क्लैंटन भी शामिल थीं। उन्हें अपनी बंदूक के बदले लगभग 500 डॉलर का प्लेस्टेशन 5 मिला। क्लैंटन के पास पिछले एक दशक से गुप्त हैंडगन रखने का परमिट था। उनके घर में उनके आठ छोटे पोते-पोतियां हैं। पिकअप ट्रक के हमले से ठीक पहले उन्होंने प्लेस्टेशन 5 गेमिंग कंसोल के बदले अपना बंदूक बेच दिया। अपने फैसले के बारे में क्लैंटन ने कहा, ‘इतने सारे पोते-पोतियों और उनके द्वारा की जा रही हिंसा को देखते हुए, उन्होंने घर से बंदूक हटाने का फैसला लिया। उन्हें एहसास हुआ कि हथियारों को सड़कों से हटाने का समय आ चुका है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here