27 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन, राहुल गांधी बोले- मां ने चार बार कैंसर को दी मात

कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज हुए शामिल, राहुल गांधी ने मां के साहस और संघर्ष को किया याद

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई अन्य खास मेहमान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उनके बेटे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां के साहसिक व्यक्तित्व और जिजीविषा पर बात की। राहुल ने बताया कि उनकी मां चार बार कैंसर को मात दे चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें डरते या मुश्किलों के सामने पीछे हटते नहीं देखा। अपने भावुक संबोधन के दौरान सोनिया गांधी के संघर्ष का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस किताब में पाठकों को उनकी मां के उस जीवन के बारे में पढ़ने को मिलेगा, जो उनके पिता राजीव गांधी के निधन से पहले का है। उन्होंने कहा, “इस किताब में आप मेरी मां के उस रूप को पढ़ रहे हैं, जो पापा के गुजरने से पहले का है।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here