28 C
Mumbai
Monday, November 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकला धातु का बोल्ट, आईआरसीटीसी ने कैटरिंग कंपनी पर लगाया दो लाख रुपये का जुर्माना

बंगलूरू। वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए खाने की गुणवत्ता को लेकर एक यात्री ने शिकायत की है। बंगलूरू से बेलगावी जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्री को खाने के लिए दिए गए वड़ा में धातु का बोल्ट मिला। शिकायत सामने आने के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने संबंधित कैटरिंग कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी को खाद्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यात्री ने सोशल मीडिया पर शिकायत कर की थी जांच की मांग

यात्री ने 27 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर शिकायत करते हुए बताया कि वंदे भारत ट्रेन में भोजन के साथ दिए गए वड़ा में एक बड़ा बोल्ट मिला। यात्री ने इसे खाने की गुणवत्ता में गंभीर लापरवाही बताते हुए रेलवे से मामले की जांच करने की मांग की। मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे प्रशासन और आईआरसीटीसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैटरिंग संचालक पर यह आर्थिक दंड लगाया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here