28 C
Mumbai
Monday, November 30, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर तेज हुई सियासी बयानबाजी, सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए किरेन रिजिजू और जयराम रमेश

नई दिल्ली। महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बीच सोशल मीडिया पर तंज का सिलसिला देखने को मिला। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर ‘पिक्चर अभी बाकी है ब्रो’ लिखकर पोस्ट किया, जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने महिलाओं के सशक्तीकरण के वास्तविक काम पर सवाल उठाया। इस बीच नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया की सांसद शर्मिला सरकार और शताब्दी रॉय ने इस बिल का समर्थन किया है। दोनों सांसदों के बयानों से साफ है कि परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक दलों के भीतर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस की नीतियों पर उठाए सवाल

जयराम रमेश की पोस्ट के जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा कि क्या बस झूठी पिक्चर ही बनाते रहेंगे या महिलाओं को सशक्त बनाने की जमीनी हकीकत की ओर भी आएंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार रिजिजू के इस बयान को महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस की नीतियों पर सीधे निशाने के तौर पर देखा जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की ओर से की गई ‘पिक्चर अभी बाकी है ब्रो’ वाली टिप्पणी ने दोनों नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर चल रही राजनीतिक तंज को चर्चा में ला दिया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here